नदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?, इधर कुएं में मिला लापता बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
The half-naked body of an unidentified woman was found floating in a river, causing a sensation in the area. Murder or something else? Meanwhile, the body of a missing elderly man was found in a well, and police are investigating.
नदी में तैरती मिली महिला की अर्धनग्न लाश
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर कुम्ही और दपका मार्ग के बीच स्थित लमानीन नदी में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव अर्धनग्न हालत में पानी के ऊपर तैरता पाया गया, जिसे देख ग्रामीणों और राहगीरों के होश उड़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक मछुआरा नदी में मछली पकड़ने के लिए आया था. इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी. मछुआरे ने इसकी खबर आसपास के ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते मौके पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
ग्रामीणों की खबर पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला. शव की हालत को देखते हुए फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस का कहना है कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद ही महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता चल पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कुएं में मिला लापता बुजुर्ग का शव
बलरामपुर : शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम दोहना में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक वृद्ध का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले छह दिनों से लापता था और परिजन सहित गांव के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार ग्राम दाहना निवासी वृद्ध सुंदरा लकड़ा छह दिन पूर्व घर से निकला था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। वृद्ध के घर वापस नहीं आने पर परिजन सहित गांव के लोग लगातार वृद्ध की तलाश कर रहे थे लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी वृद्ध का कहीं पता नहीं चला.
शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे कुछ लोग जब कुआं के पास गए तो पानी में शव नजर आया। इधर कुएं में शव होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए साथ ही तत्काल घटना की सूचना शंकरगढ़ पुलिस को दी। गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव का बाहर निकाल शिनाख्त कराया तो शव पिछले छह दिनों से लापता सुंदरा के रूप में की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



