दर्दनाक हादसा, धान मिंजाई करने नशे में धुत होकर पहुंचा मजदूर, थ्रेसर मशीन में पिस गया ग्रामीण युवक, क्षत-विक्षत हुआ शव, पसरा मातम

Tragic accident laborer arrived drunk to thresh paddy rural youth crushed in thresher machine dead body mutilated police engaged in investigation

दर्दनाक हादसा, धान मिंजाई करने नशे में धुत होकर पहुंचा मजदूर, थ्रेसर मशीन में पिस गया ग्रामीण युवक, क्षत-विक्षत हुआ शव, पसरा मातम

सरगुजा : सरगुजा जिले के तेलाइधार में मंगलवार को धान की थ्रेसिंग के दौरान एक ग्रामीण युवक धान के साथ मशीन के अंदर घुस गया. जब तक थ्रेसर को बंद किया जाता. उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और युवक की मौत हो गई. घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में ग्राम तेलाइधार छोटे पुटुकेला निवासी महेश्वर कोरवा उर्फ मज़ाना पिता लुकसाय कोरवा उम्र 40 साल मजदूरी करता था. वह मंगलवार को अपने पड़ोसी के घर थ्रेसर मशीन से धान मिंजाई करने गया था. 
इसी दौरान अचानक वह थ्रेसर मशीन में धान की फसल के साथ मशीन के अंदर समा गया. थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई. सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb