लड़की के दो आशिक, पहले को छोड़कर दूसरे के साथ भागी, आक्रोशित प्रेमी ने रायपुर में किया मर्डर, शव को महासमुंद के तालाब में फेंका
The girl had two lovers; she left the first and ran away with the second. The enraged lover murdered her in Raipur and threw her body into a pond in Mahasamund.
महासमुंद : कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने मृतक की महबूबा सहित हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. दरअसल आकाश सिंह का शव 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी के पास एक तालाब में तैरता हुआ मिला था. पुलिस ने शव की पहचान और हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रायपुर के थाना खम्हारडीह में एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज है. पुलिस ने रायपुर पुलिस से संपर्क किया तब जाकर युवक की शिनाख्त आकाश के रुप में हुई. इसके बाद पुलिस ने आकाश के कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरु की. और लवली की जानकारी जुटाई.
लवली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसके पुराने आशिक अभिनव सिंह, उसके पिता अभिलाख सिंह और भाई गौरव और वीरु ने मिलकर आकाश की हत्या की. और शव को तालाब में फेंक दिया. आकाश और लवली के बीच प्रेम संबंध था. लेकिन लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ रिश्ते में थी. जब आकाश लवली को लेकर भाग गया तो अभिनव और उसके परिवार ने बदला लेने की ठान ली.
25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया. जहां आकाश से विवाद हुआ और उन लोगों ने आकाश की हत्या कर दी. फिर लाश को स्कूटी पर लादकर घोड़ारी के तालाब में लाकर फेंक दिया. हत्या के बाद लवली ने आकाश का सामान समेटा और पिता और भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई. वह सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही. ताकि किसी को शक न हो. यहां तक कि लवली के पिता ने भी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस ने आकाश की हत्या में शामिल पाँच आरोपियों लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर परिजनों को सौंप दिया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने हत्या, सबूत छुपाने आदि की कर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस ने आकाश की हत्या में शामिल पांच आरोपियों लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरु को गिरफ़्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



