खेतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लॉटिंग कर कराई रजिस्ट्री, खेत बेचकर फंस गए 80 से ज्यादा किसान, किसानों को नोटिस जारी
The fields were plotted in small pieces and registered, more than 80 farmers got trapped after selling their fields, notice issued to farmers
दुर्ग : भिलाई नगर निगम ने 80 से ज्यादा किसानों को नोटिस जारी किया है. जिनके खेतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लॉटिंग कर रजिस्ट्री की गई है. इस नोटिस के बाद किसानों में आक्रोश पनप रहा है. उनका कहना है कि उन्होंने खेत बेचा है. प्लॉटिंग भू-माफियाओं ने की है. इसलिए कार्रवाई उन पर होनी चाहिए.
आयुक्त नगर निगम ने 29 मई को सभी किसानों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में लिखा गया है कि उनके खिलाफ नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने के सबूत मिले हैं. इसको लेकर उप पंजीयक जिला दुर्ग के द्वारा निगम को पत्र लिखा गया है. जिससे यह साफ हो रहा है कि नोटिस धारक किसान के द्वारा अपनी जमीन को प्लॉटिंग करके बेचा गया है. ये नगर निगम अधिनियम और कॉलोनाइजर शर्त नियम के तहत गलत है. निगम ने सभी किसानों से 15 दिन के भीतर किसानों से जवाब मांगा है.
नोटिस में साफ लिखा है कि अगर किसानों ने संतोष नक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ 3 साल से 7 साल तक की कैद और एक लाख रुपए तक के जुर्माने की सजा का प्रावधान है. इससे किसान काफी डर गए हैं और वो इसके खिलाफ कलेक्टर से गुहार लगाने जाने वाले हैं. इस कार्रवाई से किसानों में आक्रोश है. उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ खेत बेचे थे. प्लॉटिंग और अवैध रजिस्ट्री का काम भू-माफियाओं ने किया है. ऐसे में कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर कॉलोनी काटी और रजिस्ट्री करवाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



