बाप-बेटे ने मिलकर भतीजे को उतारा मौत के घाट, कारोबार के लिए रची खतरनाक साजिश, पिता-पुत्र दोनों आरोपी गिरफ्तार

Father and son together killed their nephew, hatched a dangerous conspiracy for business, both father and son accused arrested

बाप-बेटे ने मिलकर भतीजे को उतारा मौत के घाट, कारोबार के लिए रची खतरनाक साजिश, पिता-पुत्र दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : कहते हैं लालच बुरी बला है. बावजूद इसके इसके इंसान लालच छोड़ नहीं पाता है. दुर्ग के धमधा नाका रोड पर पिता-पुत्र ने मिलकर भतीजे को मौत के घाट उतार दिया. मृतक भतीजे और हत्या के आरोपी बाप बेटे के बीच कारोबारी दुश्मनी थी. पारिवारिक दुश्मनी और व्यापारिक रंजिश के चलते दोनों परिवारों के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था. दुर्ग पुलिस ने हत्या के आरोप में कादंबरी नगर से गिरधारी शर्मा और उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है,
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोहन नगर अंतर्गत बालाजी वर्कशॉप के पास ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड के पास दो पक्षों में काम को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद घायल अंकित शर्मा को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए. जहां घायल को हायर सेंटर बी.एम.शाह अस्पताल सुपेला ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा घायल को चेक करने पर मृत घोषित करने पर थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.
मर्ग जाँच के दौरान मृतक अंकित शर्मा का शव का पंचनामा किया गया और शव का पी.एम. कराया गया, पी.एम. कर्ता डॉक्टर द्वारा सिर में चोट आना और हत्यात्मक का होना लेख किया और मृतक के भाई का बयान लिया गया उसने बताया कि घटना 26 मई 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने छोटे भाई अकित शर्मा के साथ अपने मोटर बाड़ी बालाजी वर्कशॉप ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड थाना मोहन नगर में काम कर रहे थे. उसी समय मृतक के चाचा गिरधारी शर्मा और उसके बेटे उदय शर्मा वर्कशॉप के पास आकर मोटर गैरेज बाड़ी  के काम को लेकर वाद विवाद कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अंकित शर्मा और ओवेदक के चाचा गिरधारी शर्मा और उसके बेटे उदय शर्मा के द्वारा हाथ, मुक्का और स्टील के पाइप से मारपीट करने से मृतक अंकित शर्मा के बांये भुजा में और सिर में अंदरुनी चोट आई साथ ही उसके बांया घुटना में चोट आई.
इस बयान के आधार पर थाना मोहन नगर में अपराध कमांक 223/2025 धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर जांच में लिया गया. घटना कारित करने के बाद आरोपीगण फरार हो गये थे. खबर बिलने पर उदय शर्मा को रायपुर से और गिरधारी शर्मा को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी
गिरधारी शर्मा उम्र 47 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग
उदय शर्मा उम्र 21 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB