अश्लील वीडियो वायरल के बाद ब्लैकमेलिंग, दुखी होकर डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 9 आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाईल जप्त
Blackmailing after pornographic video went viral, depressed doctor committed suicide by hanging himself, 9 accused arrested, 8 mobiles seized
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की खुदकुशी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों पर डॉक्टर को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप है. पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से अश्लील वीडियो और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के भिलाई स्थित छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बी. राठौर का शव 18 मई को उनके घर में फंदे से लटका मिला था. डॉक्टर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे. पोस्टमार्टम और घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें साफ तौर पर कुछ लोगों के नाम लिखे गए थे. जिन्होंने उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित किया था. सुसाइड नोट में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये मांगने की बात दर्ज थी.
रोहित कुमार राजपुत की 18 मई 2025 को थाना में 17-18 मई 2025 के दरम्यानी रात आयुर्वेदिक संविदा डॉक्टर के द्वारा घर कमरा में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की खबर पर मर्ग कमांक 32/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम किया गया. मामला जांच में लिया किया गया.
जांच दौरान मृतक का सोसाईड नोट और मृतक का हस्तलिखित पत्र बरामद किया गया. और मृतक के परिजन पत्नी द्वारा मृतक के मौत के बारे में एक लिखित आवेदन पेश करने पर मृतक के परिजन पत्नी, बेटे, बेटी और भांजी दामाद और गांव के निवासियो से पुछताछ किया गया.
मर्ग मे मृतक का पीएम रिपोर्ट मिली. जिसमे डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत फांसी लगाने की वजह से होना पाया गया. समाज बैठक में शामिललोगों द्वारा मृतक का युवती से बंद कमरे में मिलते समय का अश्लील विडियो बनाकर उसे वायरल करने और स्थानीय समाचार पत्र में बढ़ा चढ़ाकर प्रकाशित कर उसे बदनाम करने और गांव में सामाजिक बैठक कर मृतक से 500000.00 पांच लाख रुपये की मांग कर उसे बेईज्जत कर लगातार फोन कर प्रताड़ित करने से उक्त प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाये जाने से अपराध धारा 108 बीएनएस. का जुर्म कायम कर विवेचना में लिया गया.
जांच के दौरान मृतक मामले में धारा 238, 3(5), बीएनएस, 67 बी आईटीएक्ट जोड़ा गया. इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपियो की तलाश जारी है. मामले में 26 मई 2 025 को पुलिस टीम थाना चारामा के ग्राम पहुंच मामले के बारे में पुछताछ कर ग्रामिणो से पुछताछ कर बयान लिया गया.
आरोपियो के द्वारा मोबाईल से मृतक डॉक्टर और लड़की का डॉक्टर के आवास मकान में 14 मई 2025 के रात को सज्जा उपर चढ़कर आपत्तिजनक हालत का विडियो बनाकर उसे वायरल करने और सामाजिक बैठक कर डॉक्टर से 500000.00 लाख रुपये की मांग कर डॉक्टर को फोन कर परेशान करने से प्रताड़ित होकर खुदकुशी करना पाया गया.
इस मामले में अन्य आरोपियो का पतासाजी किया जा रहा है. मामले में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे, उनि वरुण देवता, सउनि दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक आकाश तिवारी और थाना चारामा के थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा जांच कार्यवाही मे आवश्यक सहयोग फौरन करने की आवश्यक कार्यवाही की गई.
आरोपी
1/आशीष यादव पिता नरेश यादव उम्र 23 साल साकिन ग्राम राजापारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, छ.ग.
2/ सचिन कुमार हिड़को पिता स्व राजकुमार हिड़को उम्र 23 साकिन ग्राम स्कुल पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, छ.ग.
3/ रितेश नरेटी उर्फ सोनू पिता सेवकराम नरेटी उम्र 31 साल, साकिन पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा, जिला कांकेर
4/डिगेश कुमार सिन्हा पिता श्री लोकनाथ सिन्हा उम्र 36 साल साकिन ग्राम मयाना, पंचायत मयाना तहसील व थाना चारामा, कांकेर
5/. अनिल कुमार सिन्हा पिता लतखोर राम सिन्हा उम्र 38 साल, वार्ड कमांक 15 बाजार पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर
6/सतीश कुमार साहू पिता श्री छन्नुलाल साहु उम्र 27 साल, साकिन ग्राम नियानी थाना बालोद जिला बालोद हाल पता रामपुर, थाना चारामा, कांकेर
7/ शत्रुघन सिन्हा पिता पंचनाम सिन्हा उम्र 35 साल, ग्राम पुरी राजापारा, थाना चारामा, जिला कांकेर
8/ कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया पिता अनिल मरकाम उम्र 19 साल, साकिन मकान नंबर एच-06, जेल कालोनी जगदलपुर, हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा थाना चारामा, जिला कांकेर
9/ नवीन निर्मलकर पिता श्री हिरेन्द्र निर्मलकर उम्र 19 साल साकिन ग्राम बोरिद कला पोष्ट शांतिपुर, थाना पुरूर जिला बालोद हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा जिला चारामा जिला कांकेर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



