करेली बड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
The body of a 25-year-old man from Kareli Badi was found hanging from a tree in the forest; the incident has caused a sensation in the area, police have launched an investigation, and the village is abuzz with speculation.
धमतरी : धमतरी जिले के करेली बड़ी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. नगर पंचायत करेली बड़ी निवासी भुवन निषाद पिता रोहित निषाद उम्र 25 साल का शव भोथा बाट के जंगल में एक शीश के पेड़ से लटका मिला. खबर मिलने पर करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भुवन निषाद बुधवार दोपहर के बाद घर से निकले थे. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे करेली चौकी पुलिस को खबर मिली कि भोथा बाट के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची. जहां मृतक की पहचान भुवन निषाद के रूप में की गई. इस घटना से गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया.
पुलिस के मुताबिक युवक का शव जंगल में एक शीश के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मौत के वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल करेली बड़ी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



