युवक की संदिग्ध मौत का 26 दिन बाद खुलासा, शराब के नशे में पति से विवाद, पत्नी ने पैर में मारा चाकू, ज्यादा खून बहने से गई जान, आरोपी महिला गिरफ्तार

Suspicious death of young man solved after 26 days; dispute with husband while intoxicated—wife stabbed him in the leg, leading to death from excessive blood loss; accused woman arrested.

युवक की संदिग्ध मौत का 26 दिन बाद खुलासा, शराब के नशे में पति से विवाद, पत्नी ने पैर में मारा चाकू, ज्यादा खून बहने से गई जान, आरोपी महिला गिरफ्तार

कोरबा/मानिकपुर : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 साल के अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच के बाद पुलिस ने मामले को हत्या का बताया. पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दिन अंकित शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया. कमरे में उसकी पत्नी प्रिया भी मौजूद थी. कुछ देर बाद अंकित अचानक गिर पड़ा और उसके पैर में चाकू लग गया. चोट से काफी खून बहने लगा.
प्रिया की आवाज सुनकर अंकित का छोटा भाई आशीष और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. परिजन उसे एसईसीएल के विभागीय अस्पताल लेकर गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंकित की मौत हो गई,
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित को ऐसी बीमारी थी. जिसमें खून का थक्का बनने में ज्यादा समय लगता था. इस वजह से पैर में चाकू लगने के बाद रक्तस्राव ज्यादा हुआ और उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया. इस तरह ज्यादा खून बहना उसकी मौत की असल वजह बनी.
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक जांच में सामने आया कि अंकित शराब पीने के बाद अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था. घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में प्रिया ने अंकित के पैर में चाकू मार दिया. पुलिस के मुताबिक चोट लगने के बाद अंकित को फौरन अस्पताल नहीं ले जाया गया. जिसकी वजह से ज्यादा खून बह गया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई.
माता-पिता ड्यूटी पर थे
मृतक के छोटे भाई आशीष सोनवानी ने बताया कि घटना के समय उनके माता-पिता दोनों ड्यूटी पर थे. पिता हीरा लाल सोनवानी कुसमुंडा खदान में पदस्थ हैं. जबकि मां कुमुदनी सोनवानी SECL के चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं. ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली.
पत्नी गिरफ्तार
पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी प्रिया सोनवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?