विधायक आवास में हाई प्रोफाइल लड़कियों की सप्लाई!, नेताओं के लिए विदेशों से हो रही कॉल गर्ल की डील, चुनाव में भेजी गई रशियन!

Supply of high profile girls to MLA residences, deals being made for call girls from abroad for politicians, Russians sent for elections!

विधायक आवास में हाई प्रोफाइल लड़कियों की सप्लाई!, नेताओं के लिए विदेशों से हो रही कॉल गर्ल की डील, चुनाव में भेजी गई रशियन!

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को हाई प्रोफाइल लड़कियों की सप्लाई कराने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. एक राष्ट्रीय अखबार की टीम के स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि यह नेटवर्क न सिर्फ बिहार और कई राज्यों से लड़कियां बुलाता है. बल्कि विदेशी युवतियों को भी टूरिस्ट वीजा पर भारत लाकर VIP नेताओं तक पहुंचाता है।.MLC आवास पटना, हाई-एंड होटल्स, दिल्ली-नेपाल बॉर्डर और कई राज्यों में फैले इस नेटवर्क का भंडाफोड़ ऑपरेशन “डर्टी पॉलिटिक्स पार्ट” में हुआ है.
टीम ने उन कॉलगर्ल्स, सप्लायर्स और एजेंट्स से बात की जो सीधे तौर पर नेताओं और बड़े बिजनेसमैन को लड़कियां उपलब्ध कराते हैं. MLC आवास में एंट्री लेने वाली लड़की का कबूलनामा : ऑपरेशन के दौरान खुफिया कैमरे पर एक लड़की ने कबूल किया “हम सिर्फ VIP और हाई प्रोफाइल नेताओं के पास जाते हैं. MLC आवास में रोज जाती हूं. नाम न पूछते हैं, न बताते हैं. काम का ऑर्डर आता है. हम पहुंच जाते हैं.”
उसने कहा कि पूरा नेटवर्क एजेंट्स के जरिए चलता है. लड़कियां मोबाइल नंबर तक साझा नहीं करतीं ताकि कोई ट्रैक न कर सके.
RPS मोड़ के होटल से शुरू हुआ हाई-प्रोफाइल नेटवर्क
टीम ने जब एजेंट्स से नेताओं के पास भेजी जाने वाली लड़कियों से मिलने की मांग की तो टीम को पटना के होटल बेली ग्रैंड में बुलाया गया. यहीं से पहली मुलाकात हुई अंकिता से—जो MLC आवास में जाने की बात कबूल करती है.
अंकिता बोली—“मेरी सर्विस सिर्फ बड़े नेताओं और VIP के लिए है.” “बॉस सब डील करता है. हम सिर्फ सर्विस देते हैं.” “नेताओं की पसंद पूरी करना आसान नहीं होता… जो कर सके वही भेजे जाते हैं.”
इसी दौरान एजेंट ने दूसरी हाई-प्रोफाइल लड़की रवीशा को भेजा. जिसके बारे में दावा किया गया कि वह नेताओं को “पलभर में पिघला देती है.” रवीशा भी बार-बार VIP-सर्विस की पुष्टि करती रही.
नेपाल से दिल्ली तक फैला सप्लाई का रैकेट
इन्वेस्टिगेशन में आगे सामने आई डिंपल, जो पश्चिमी चंपारण की रहने वाली है और दिल्ली समेत कई राज्यों में लड़कियों की सप्लाई करती है.
डिंपल ने खुलासा किया—उसका नेटवर्क दिल्ली से नेपाल बॉर्डर तक फैला है. लड़कियां दिल्ली में “स्टे हाउस” में रखी जाती हैं और राज्यों में डिमांड के हिसाब से भेजी जाती हैं. विदेशी लड़कियों को भी नेपाल के रास्ते एंट्री दिलाई जाती है.
उसने फोटो और वीडियो कॉल पर कई लड़कियों का चयन कराने की कोशिश की.
डिंपल ने यहां तक बताया कि—“नेता लोग क्या चाहिए, ऐश-मौज… सब कराती हैं लड़कियां.. दवा ऐसी है कि नई-पुरानी का पता नहीं चलता.”
विदेशी लड़कियों की सप्लाई : टूरिस्ट वीजा पर ‘इंपोर्ट’
पड़ताल में सबसे बड़ा खुलासा एजेंट राहुल से हुआ, जिसने बताया— विदेशी लड़कियां थाईलैंड से टूरिस्ट वीजा पर आती हैं. वीजा खत्म होने पर इन्हें “छुपाकर” रखा जाता है. पुलिस को मैनेज कर पूरा खेल चलता है. विदेशी लड़कियों की डिमांड पर 5 से ज्यादा “थाई गर्ल्स” पहले भी बिहार लाई गई थीं.
राहुल का दावा—“विदेशों में भी हमारे एजेंट हैं. पैसा दो. लड़की आ जाती है.”
100 से ज्यादा लड़कियां देने की पेशकश
इन्वेस्टिगेशन की सबसे बड़ी कड़ी था संतोष, जिसे यूपी–बिहार–झारखंड–बंगाल–एमपी–छत्तीसगढ़–दिल्ली तक का नेटवर्क बताया गया. संतोष और राहुल दोनों ने चुनाव के लिए सौ से अधिक हाई प्रोफाइल लड़की उपलब्ध कराने की पेशकश की.
संतोष बोला— “लड़कियां UP से दिलवाऊंगा… बहुत ट्रेंड होती हैं.” “कोलकाता जाऊंगा तो सैकड़ों मिल जाएंगी.” “गरीबी वाले स्टेट से लाओगे तो सस्ता पड़ेगा, सुंदरता भी मिलेगी.”
संतोष ने दावा किया कि “पंचायत चुनाव से लेकर बड़े नेताओं तक सबको लड़की सप्लाई की है.”
चुनाव में उपयोग के लिए लड़कियों की बुकिंग? राहुल और संतोष ने ऑन-कॉल स्पष्ट किया कि चुनाव में VIP नेताओं के लिए “विशेष व्यवस्था” की जरुरत होती है.
लड़कियां 6-7 साल से काम कर चुकीं, पूरी तरह ‘प्रोफेशनल’
डे-नाइट, पर्सन-टू-पर्सन रेट अलग-अलग। सुरक्षा और ठिकाने का इंतजाम ग्राहक (नेता/टीम) करती है। दोनों ने कहा कि “चुनाव के समय डिमांड बहुत बढ़ जाती है. इसलिए 100+ लड़कियों की टीम तैयार रखी है.”
नेताओं की डिमांड पर चल रहा हाई-प्रोफाइल रैकेट
इन्वेस्टिगेशन में उजागर हुआ कि—पटना के MLC आवास से लेकर दिल्ली तक लड़कियों की सप्लाई हो रही है. विदेशी लड़कियां भी नेताओं की डिमांड पर लाई जाती हैं. एजेंट्स पुलिस और सिस्टम को “मैनेज” करने के दावे करते हैं. चुनाव के दौरान मांग कई गुना बढ़ जाती है. नेटवर्क बिहार–UP–दिल्ली–नेपाल तक फैला हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t