NEET विवाद और राहुल-खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद कांग्रेस का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हंगामा, आग से झुलसे कार्यकर्ता
Gariaband Congress stages a massive street protest against the NEET controversy and the arrests of Rahul and Kharge; chaos erupts during the effigy burning, leaving party workers with burn injuries.
गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में NEET पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया.
पुतला दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, कार्यकर्ता झुलसे
कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में रवाना होकर तिरंगा चौक पहुंचे. पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झूमाझटकी हुई. इस अफरा-तफरी के दौरान पुतले से उठी आग की लपटों की चपेट में आने से कुछ कार्यकर्ता मामूली रूप से झुलस गए.
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कार्यालय के सह प्रभारी और पार्षद छगन यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा- नीट परीक्षा में हुई धांधली से देश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया है. निष्पक्ष जांच कराने के बजाय केंद्र सरकार विरोध दर्ज करा रहे विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां कराकर लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम कर रही है.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी से देश का युवा बेहद आक्रोशित है. जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इस उग्र प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन, जिला महामंत्री राजेश साहू, जुनेद खान, पूर्व पार्षद योगेश बघेल, अमित मिरी, अहसन मेमन, प्रहलाद यादव, सौरभ ठाकुर, प्रेम यादव, मधु हरपाल, कादर हिंगोरा, चंद्रभूषण चौहान, उत्तम यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



