कुरूद डकैती कांड का खुलासा, सुनार और किराना व्यापारी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, ऐशो आराम की जिंदगी जीने बने चोर, लूटी गई एक्टिवा ओडिशा से बरामद
Kurud robbery case solved; 8 accused—including a goldsmith and a grocer—arrested. They turned to theft to fund a lavish lifestyle; the looted Activa scooter was recovered from Odisha.
धमतरी : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने डकैती की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छाती निवासी प्रार्थी विमल देशलहरे ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे मगरलोड जाते समय ग्राम मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के पास वह आराम कर रहा था.
इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 9 हजार रुपये नकद, वीवो मोबाइल फोन और एक्टिवा नम्बर CG04 KD 9932 लूट लिया और मौके से फरार हो गए.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 211/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर खबर और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ, बयान और पहचान परेड की कार्रवाई के बाद आरोपियों की वारदात में संलिप्तता सामने आई. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से डकैती की वारदात को अंजाम दिया था.
आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार नम्बर CG 04 ND 9188 बरामद कर जब्त की गई. पुलिस ने बताया कि लूटी गई एक्टिवा को ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा में छिपाकर रखा गया था. जिसे पुलिस टीम ने बरामद किया.
जांच में पांच से ज्यादा आरोपियों की सक्रिय भागीदारी सामने आने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2), 317(3) एवं 317(4) भी जोड़ी गई. पुलिस ने उपलब्ध मौखिक, दस्तावेजी, तकनीकी और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
गिरफ्तार आरोपी
अनुज ध्रुव उम्र 22 साल निवासी संतोषी नगर, रायपुर
भूपेश उर्फ कंजे ध्रुवंशी उम्र 20 साल निवासी सेजबहार, रायपुर
संजय विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी सेजबहार, रायपुर
राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद उम्र 24 साल निवासी सेजबहार, रायपुर
योगेन्द्र उर्फ योगी यादव उम्र 21 साल निवासी रजोली (मोखा), जिला बालोद
तीरथ यादव उम्र 23 साल निवासी दोनर, जिला धमतरी
अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर उम्र 26 साल निवासी सेजबहार, रायपुर
पुरन उर्फ राजा रात्रे उम्र 19 साल निवासी डरलीमुड़ा, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा
यह सामान हुआ बरामद
एक्टिवा स्कूटी नम्बर CG 04 KD 9932
वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार नम्बर CG 04 ND 9188
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



