1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारुन नदी ब्रिज एक महीने के लिए रहेगा बंद, भारी जाम से बचने प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग, जानिये डायवर्सन प्लान

Starting April 1, 2026, the Kharun River Bridge connecting Durg and Raipur will remain closed for one month. To prevent severe traffic congestion, the administration has issued alternative routes; learn more about the diversion plan here.

1 अप्रैल 2026 से दुर्ग से रायपुर खारुन नदी ब्रिज एक महीने के लिए रहेगा बंद, भारी जाम से बचने प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग, जानिये डायवर्सन प्लान

दुर्ग : दुर्ग और रायपुर के बीच रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं और इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. 1 अप्रैल 2026 से खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से यह पुल पूरे एक महीने तक बंद रहेगा. इस दौरान ब्रिज पर ट्रैफिक वन‑वे पद्धति से चलेगा. प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जरुरी यात्राओं के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
ब्रिज मरम्मत के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव
राष्ट्रीय राजमार्ग NH‑53 पर स्थित कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. हर दिन लगभग डेढ़ लाख वाहन इस पुल से गुजरते हैं. मरम्मत के चलते दोनों तरफ़ लंबी कतारें और जाम लगने की आशंका है. इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक के अधिकारी, NHAI टीम, और थाना प्रभारियों ने मरम्मत स्थल व डायवर्जन रूट का निरीक्षण किया.
वन‑वे मार्ग पर सावधानियां
चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और इसके विपरीत दिशा में वन‑वे ट्रैफिक ही चलेगा. ओवरटेक बिल्कुल न करें, क्योंकि पुल सिंगल लेन है. यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन अनिवार्य है.
प्रशासन की अपील: समय से पहले निकलें
एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य जरुरी कार्यों के लिए रायपुर जाने वाले लोगों को सलाह है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें. ताकि ट्रैफिक जाम की हालत में कोई परेशानी न हो. जब तक मरम्मत का काम चल रहा है. लोगों से डायवर्जन मार्गों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की गई है.
 दुर्ग से रायपुर की तरफ़ डायवर्सन प्लान
A. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की तरफ़ आने वाले वाहन चालक सेलूद –पाटन –अभनपुर– मार्ग का उपयोग करें.
B. दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद –फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें
C. चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें
D. कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें
E. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें
F. रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे
G.रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे
वन वे मार्ग चन्दनीडीह से कुमारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB