जीवन साथी एप्प के जरिए पहचान, शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, आरोपी अंकित गिरफ्तार
Identified through Jeevan Saathi app, made obscene video under the pretext of marriage, extorted lakhs of rupees by blackmailing, accused Ankit arrested
सक्ती : प्रार्थिया से सोशल मीडिया से जान पहचान बनाकर, प्रार्थिया को अपने पत्नी बनाना और सोशल मीडिया में विडियों काल की स्क्रीनशाॅट डालने की धमकी देकर प्रार्थिया से 8 से 9 लाख रूपये लेने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की पहचान जीवन साथी एप्प के जरिए गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित तिवारी से हुई थी. अरोपी अंकित तिवारी द्वारा प्रार्थिया बेटे को अपना लूंगा कहकर भरोसा दिलाते हुये विडियो कॉल कर दबाव बनाकर मनमानी करने लगा. प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा उसे अपने पत्नी होने का दिलासा देते हुए विडियों काल की स्क्रीनशाॅट लेकर डरा-धमका कर दबाव बनाकर और अपने नौकरी पर खतरा की बात बताकर प्रार्थिया से 5 से 7 लाख लेने और फिर से पैसे की मांग करने प्रार्थिया द्वारा पैंसे नही है कहने पर विडियों काॅल की स्क्रीनशाॅट को युटूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर अब तक 8 से 9 लाख रूपये ले लेने कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.
उक्त मामले में पुलिसअधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं पुलिस अनुभागीय अधिकारी श्रीमती डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में मामले की त्वरित निराकरण और मामले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पेश करने हेतु प्राप्त दिशा निर्देश कर आरोपी के दिये गये पता की दबिश देने के लिए वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम सक्ती के द्वारा आरोपी के सकुनत गंगापुर कालोनी,यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश से आरोपी अंकित तिवारी को पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
नाम आरोपी
अंकित तिवारी पिता स्व देव नारायण तिवारी उम्र 33 साल साकिन-गंगापुर काॅलोनी, यशोदा नगर, किदवई नगर, कानपुर नगर उत्तर प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



