सरपंच देता है जाति सूचक गाली, सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Sarpanch abuses people using casteist language also accuses them of occupying government land villagers complain to the collector warn of violent agitation

सरपंच देता है जाति सूचक गाली, सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

महासमुंद : महासमुंद जिले के ग्राम कुकराडीह और तेंदुवाही की सैकड़ों महिला और पुरुषों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को गांव के सरपंच जीवन लाल साहू द्वारा जाति सूचक गाली गलोच देने, अभद्र व्यवहार करने और ग्रामीणों की 50 साल से काबिज जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने व अपना सहयोगियों और दीगर समाज के लोगों को देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. सरपंच द्वारा किए जा रहे कामों का विरोध करने वालों के साथ सरपंच द्वारा अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत की गई है.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरपंच द्वारा 20-25 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर दुकान, मकान और खेती किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.
बताया जा रहा है कि कुकराडीह के सरपंच ने खसरा नंबर 270, 122, 275, 512, 592 अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरपंच द्वारा अपने कुछ लोगों को व्यक्तिगत लाभ देते हुए ग्रामीणों के काबिज जमीन को बलपूर्वक हटाकर खुद कब्जा कर लिया है. जिससे नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
ग्रामीणों ने चेतावनी देते कहा कि जिला प्रशासन ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करने को बाद मजबूर होंगे और इसकी सारी नैतिक जवाब दारी जिला प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI