जनदर्शन में पहुंचे मोहल्लेवासी, 45-50 साल से निवासरत लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किया पट्टा दिलाने की मांग
Residents of the locality reached the public darshan residents of the area for 45 50 years submitted a memorandum to the collector demanding a lease
धमतरी : महिमा सागर तालाब के किनारे बसे लोगों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंच कर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर पट्टा दिलाने की मांग की है.
लोगों ने ज्ञापन में कहा कि सभी लोग महिमा सागर तालाब पार के निवासी हैं. 45-50 साल से वार्ड में निवासरत हैं हम लोगो के पास नजूल पट्टा नही होने की वजह से शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है.
इन लोगों ने कलेक्टर से शीघ्र ही पट्टा प्रदान करने की मांग की है ताकि इन्हे भी प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ मिल सके.
ज्ञापन सौंपने वालों में कुंती महिलांगे, सुसीला बाई सोनावनी, संगीता महिलांगे, अनिता बाइ लहरे, पालकी मारकंडे , कचरा डहरिया, सरोज लहरे, गौरी लहरे, पूनम लहरे ,प्रग्याबाई लहरे गायत्री बाई बारले, गणेश राम भारती, मोहन लहरे, जमना बाई बघेल ,रामबाई बघेल, आशा बाई खुटेरे, देवन्तीन लहरे, रेश्मा महिलांगे आदि शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



