तंत्र-मंत्र के नाम पर SI की पत्नी से ठगी,कहा- पूजा नहीं कराई तो बढ़ जाएगी बीमारी, डराकर ठग ले उड़े जेवर-कैश, बैगा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
A SI's wife was duped in the name of tantra-mantra, claiming her illness would worsen if she didn't perform a puja. The fraudsters stole her jewellery and cash after threatening her. Three accused, including a Baiga, were arrested.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगी की वारदात हुई है. यहां एक बैगा ने सब इंस्पेक्टर पर काला जादू होने का डर दिखाकर पहले तो उसकी पत्नी को झांसे में लिया. फिर तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर महिला से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर का परिवार गांव में निवास करता है. सब इंस्पेक्टर अक्सर बीमार रहते है. जिसे लेकर उसकी पत्नी धनेश्वरी ठाकुर काफी चिंतित थी. बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में घर में तीखुर बेचने एक महिला पहुंची थी. उसने बीमार सब इंस्पेक्टर की तबियत तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया. इसके बाद 26 सितंबर को वह महिला एक अन्य महिला और बैगा को साथ लेकर दोबारा घर पहुंची.
सब इंस्पेक्टर की पत्नी धनेश्वरी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ठग महिला ने पहले तो उसके पति पर काला जादू करने की बात कहकर डराया. इसके बाद उसने भरोसा दिलाया कि साहब पर हुए तांत्रिक क्रिया का समय रहते पूजा कराने पर सब ठीक हो जायेगा. वहीं ऐसा नही करने पर उनकी बीमारी और बढ़ जाएगी. डर के माहौल में जब वह पूजा के लिए तैयार हुई. तो ठगों ने पीढ़ा में नगदी और जेवर रखने को कहा और पूजा पाठ का ढोंग करने के दौरान मौका पाकर सब लेकर फरार हो गए.
इसके बाद जब महिला को ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ. तो उसने पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी.
बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज उनकी पतासाजी शुरु की. पुलिस की जांच में गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी निवासी बैगा रवि नेताम, रीना नेताम और पदमा मंडावी को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



