आरंग के बंद ढाबे में बत्ते से मारकर युवक की हत्या, स्टाफ क्वार्टर में कुक से विवाद, इलाके फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में आरोपी मिस्त्री

A young man was beaten to death with a bat in a closed restaurant in Arang. A dispute with a cook in the staff quarters spread panic in the area. The accused mechanic is in police custody.

आरंग के बंद ढाबे में बत्ते से मारकर युवक की हत्या, स्टाफ क्वार्टर में कुक से विवाद, इलाके फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में आरोपी मिस्त्री

आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. खबर के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के माथे चोट के निशान के देखते हुए हत्या वारदात के मद्देनज़र FSL टीम को बुलाया. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ढाबा 2 दिन से बंद है. बंद ढाबा मे मौजूद एक मात्र मिस्त्री चुनु टंडन पिता केशव टण्डन उम्र 35 साल निवासी भाटापारा तुमगांव जिला महासमुन्द क़ो शक के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया.
उसने बताया कि वह जब ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति ढाबा के पीछे स्टाफ क्वार्टर में था. जिसे वहाँ से जाने की बात पर उसका विवाद हुआ और चुन्नू टंडन ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वारकर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक की उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है. वह किसी ट्रक का हेल्पर लग रहा है. जो रुकने के लिये जगह ढूँढ रहा था. अज्ञात मृतक की पहचान के लिए पुलिस पतासाजी कर रही है. मामले में पुलिस कत्ल के मामला के तहत कार्रवाई कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t