भक्ति और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत संगम, भारी बारिश के बीच निकली बाइक रैली, जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर हुसैनी सेना को सर्व समाज प्रमुखों ने दिखाई झण्डी

A remarkable blend of devotion and social harmony: a bike rally was held amidst heavy rain, and leaders from various communities flagged off the 'Hussaini Sena' rally on the occasion of Eid-e-Milad-un-Nabi.

भक्ति और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत संगम, भारी बारिश के बीच निकली बाइक रैली, जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर हुसैनी सेना को सर्व समाज प्रमुखों ने दिखाई झण्डी

रायपुर : जश्ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के 1501 जन्मदिन ईदमिलादुन्नबी के मौके पर RHS हुसैनी सेना की बाइक जुलूस सोमवार 24 अगस्त को दोपहर 5 बजे औलिया चौक बंजारी बाबा दरगाह के सामने से निकला. जिसे सर्व समाज प्रमुखों  सरदार अमरजीत सिंग छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, मसीह समाज के राजेश जोन पॉल, ललित मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज, विकाश बजाज के द्वारा झंडी दिखा रवाना किया गया. इस मुबारक मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहिल रउफी साहब, सरपरस्त नईम अशरफी रिजवी, उपाध्यक्ष कय्यूम अली, रफीक गोठिया, शेख अफसर झंडी दिखाने मौजूद रहे.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, प्रदेश महामंत्री मो जाकिर, प्रदेश सचिव एहतेशाम हुसैन, शेख हाफिजुद्दीन हफिज ने भी साथ में झंडी दिखा रवाना किया. रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को जुलूस के साथ मौजूद रहे.
जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने बताया कि सभी वार्डों से भारी बारिश के बावजूद युवा पहुंचे. जो नारे "सरकार की आमद मरहबा " की सदा लगते हुए स्टेडियम ओसीएम चौक, फव्वारा चौक, बैरन बाजार मस्जिद के सामने से होते हुए छोटापारा, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, नगर घड़ी चौक, राजातालाब पंडरी से मौदहापारा थाना के सामने से होते हंडी वाले बाबा की दरगाह के पास समापन हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?