नवापारा नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव का इस्तीफा खारिज, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने पद पर बने रहने का आदेश किया जारी
Resignation of Sandhya Rao, Leader of the Opposition in the Navapara Municipal Council, rejected; District President Rajendra 'Pappu' Banjare has issued an order for her to continue in the post.
गोबरा नवापारा : रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने नवापारा नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव का इस्तीफा खारिज कर दिया है. जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने 6 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर संध्या राव को पूर्ववत नेता प्रतिपक्ष के पद पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं.
क्या है पूरा मामला
संध्या राव ने 26 जुलाई 2026 को अपना इस्तीफा पेश किया था. इस बारे में 26 जुलाई को गांधी भवन, रायपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी. बैठक में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू भी मौजूद रहे. इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा अध्यक्ष रामा यादव, वरिष्ठ नेता सौरभ शर्मा, राजा चावला, अजय साहू, अर्जुन साहू, तरुण कंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने एकमत से कहा कि संध्या राव एक सक्रिय महिला नेत्री हैं और उनके इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक और संगठनात्मक क्षति होगी.
जिला अध्यक्ष का आदेश
प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैंदू के मार्गदर्शन पर जिला अध्यक्ष ने 3 बिंदुओं का आदेश जारी किया.
1. श्रीमती संध्या राव का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है.
2. वे नगर पालिका परिषद नवापारा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर पूर्ववत कार्य करती रहेंगी.
3. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से कार्य करना सुनिश्चित करे.
संध्या राव ने वापस लिया इस्तीफा
जिला अध्यक्ष द्वारा समझाइश के बाद संध्या राव ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए लिखित में सहमति दी कि वे पार्टी के साथ पूर्ववत बनी रहेंगी और अपना फैसला वापस लेती हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



