7-7 साल की बच्चियों के साथ रेप, पुलिस पर लापरवाही और  समझौते के लिए दबाव का आरोप, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, SI लाइन अटैच, जांच के आदेश

Rape of 7-year-old girls; allegations of police negligence and pressure to reach a settlement; one minor accused arrested; Sub-Inspector (SI) reassigned to police lines; inquiry ordered.

7-7 साल की बच्चियों के साथ रेप, पुलिस पर लापरवाही और  समझौते के लिए दबाव का आरोप, एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, SI लाइन अटैच, जांच के आदेश

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिला के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सात साल की नाबालिग और उसकी सहेली से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर एक आरोपित नाबालिग को हिरासत में लिया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, थाने में पदस्थ एसआइ शीतला प्रसाद त्रिपाठी और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल पर मामले में लापरवाही और लीपापोती करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही, एसआइ पर मामले में समझौते के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए. इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने एसआइ को लाइन अटैच कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने अपनी नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म की शिकायत की है. पीड़ित परिवार का खुला आरोप है कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है. परिवार ने मांग किया कि वर्तमान जांच अधिकारी को हटाकर किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जाए. ताकि पीड़ितों को इंसाफ़ मिल सके. पीड़ित की मां ने थाना प्रभारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी टिप्पणी की है.
परिवार का कहना है कि गंभीर अपराध होने के बावजूद कार्रवाई में देरी और जांच की प्रक्रिया को लेकर उन्हें संतोष नहीं है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. महिला ने आरोप लगाया कि एसआइ शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की. शिकायत के बाद एसएसपी ने एसआइ को लाइन अटैच कर दिया है और एएसपी रश्मित कौर चावला को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t