राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकाशन, गरियाबंद में पीएमजीएसवाई के तहत 7 नई सड़कों को 13.32 करोड़ की मंजूरी
Rajim Nagar Panchayat gets Municipality status, published in the gazette; 7 new roads in Gariaband under PMGSY sanctioned at the cost of Rs 13.32 crore.
राजिम : राज्य शासन ने राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिया है. इस बारे में नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अब नगर पंचायत की सीमा ही नगर पालिका की सीमा मानी जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक राजिम की आबादी करीब 14,090 दर्शाई गई है. अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर पंचायत राजिम में विभिन्न विकास और निर्माण कार्याे के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, सीमेंट कांक्रीटीकरण, पेवर ब्लॉक व टीन शेड निर्माण के लिए स्वीकृत किया है.
इसके विकास निर्माण कार्यो के लिए वार्ड नंबर 1 में नदी तट किनारे सर्व सुविधायुक्त संस्कार भवन का निर्माण 40 लाख रुपए की लागत पर होगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 और 11 में शिवाजी चौक से हनुमान मंदिर तक नाला निर्माण कार्य के लिए 40 लाख रुपए, वार्ड नंबर 6 में सर्व समाज के मांगलिक भवन एवं नवीनीकरण के लिए 35 लाख रुपए, फिंगेश्वर मार्ग पर तहसील ऑफिस विधायक निवास होते हुए पोस्ट ऑफिस तक सीमेंट रोड कार्य के लिए 20 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 6 में सर्व समाज मांगलिक भवन के अंदर टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 23 लाख रुपए, फिंगेश्वर मुख्य मार्ग तहसील ऑफिस होते हुए विधायक निवास से रजिस्टार ऑफिस तक स्ट्रीट लाइट, एलइडी लाइट के निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए, वार्ड नंबर 1 और 11 में हनुमान मंदिर से टी बंद तक नाला निर्माण कार्य के लिए 38 लाख रुपए, तहसील ऑफिस के पास सर्व सुविधायुक्त शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी.
कचना धुर्वा मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख की स्वीकृति
फिंगेश्वर मुख्य मार्ग से तहसील ऑफिस विधायक निवास होते हुए रजिस्टार ऑफिस तक दोनों ओर पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 12 के दमौवापारा में टीन शेड निर्माण के लिए 12 लाख रुपए, दुर्गा मंच के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपए, सर्व समाज मांगलिक भवन पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 15 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 2 में गरीबनाथ मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 4 में शीतला तालाब के पास टीन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 5 में कचना धुर्वा मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई.
15वें वित्त आयोग से लगभग 25 लाख रुपए की स्वीकृति
नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से लगभग 25 लाख रुपए की राशि अलग से स्वीकृति हुई है। जिसमें वार्ड क्रमांक 2 गुरु घासीदास मंदिर के सामने आरसीसी नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, राधाकृष्ण मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 12 में कैलाश सोनकर के घर से झाड़ू सोनकर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए डेढ़ लाख रुपए, लोचन निषाद के घर से महादेव मंदिर तक नाला निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 14 में सुरेश साहू के घर से रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य 2 लाख रुपए, पोषण वर्मा के घर से कैलाशपुरी मानिक घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 14 में कालूराम ध्रुव के घर से कर सतबहिनिया मंदिर तक नाली निर्माण ढाई लाख रुपए, राजकुमार के घर से केसर के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए ढाई लाख रुपए ,वर्मा के घर से सेंधारकर घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
.
गरियाबंद : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर जिले में सात नई सड़कों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. लोगों ने विधायक रोहित साहू का आभार जताया है.
स्वीकृत सभी सड़कें वर्तमान में कच्ची हैं. जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. खासकर बरसात के मौसम में हालत और भी गंभीर हो जाती थी. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान होगी.
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अंतर्गत गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखंडों में सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 1338.322 करोड़ रुपये की बड़ी स्वीकृति मिली है. इससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को नई गति मिलेगी.
देवभोग विकासखंड में सुपेबेड़ा से परेवापाली तक 1.56 किमी सड़क निर्माण के लिए 1.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं गरियाबंद ब्लॉक में मरदाकला से करीडोंगरी तक 3.30 किमी सड़क के लिए 2.56 करोड़ रुपये तथा रावणडिगी से सेम्हरा तक 2.71 किमी सड़क निर्माण के लिये 1.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.
मैनपुर विकासखंड में मुड़गेलमाल से स्याहीडोंगरी 3.34 किमी सड़क के लिए 2.84 करोड़ रुपये, अडगड़ी से कोमबुढ़ा 3.82 किमी सड़क के लिए 2.51 करोड़ रुपये, कोडोभाट से साल्हेभात 2.49 किमी सड़क निर्माण हेतु 1.93 करोड़ रुपये तथा भाटीगढ़ से भटगांव 0.86 किमी सड़क के लिए 60 लाख रुपये शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



