छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, अंबुजा मॉल को कराया गया खाली, महिला का घर क्षतिग्रस्त, ब्लिंकिट कर्मचारियों के साथ मारपीट
During the Chhattisgarh bandh (strike), Magneto Mall was vandalized, Ambuja Mall was evacuated, a woman's house was damaged, and Blinkit employees were assaulted.
रायपुर : 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी बंद का आवाहन किया गया था. प्रदेशभर में बंद का असर दिखा. रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद नजर आए. वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है.
बंद के समर्थन में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कराने निकले हुए थे. इसी दौरान कार्यकर्ता रायपुर के प्रमुख शॉपिंग सेंटर मैग्नेटो मॉल पहुंचे. जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां चल रही थीं. मॉल बंद नहीं होने को लेकर कार्यकर्ताओं और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया. और रायपुर के अंबुजा मॉल को भी खाली कराया गया.
चश्मदीदों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने मॉल परिसर में तोड़फोड़ कर दी. इस घटना में मॉल के भीतर स्थित दुकानों और सजावटी सामान को नुकसान पहुंचा गया.अनुमान के मुताबिक इस तोड़फोड़ में करीब 5 लाख रुपये के सामान का नुकसान हो गया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
बता दें कि मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के बाद अंबुजा मॉल को भी खाली कराया गया. पुलिस की मौजूदगी में अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटाया गया. मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए. इसे पहले प्रदर्शनकरियो ने मैग्नेटो में बने सेंटा क्लाज, क्रिसमस ट्री पर तोड़फोड़ की थी.
वहीँ रायपुर के कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट के ऑफिस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से मारपीट की. एक कार्यकर्ता मारपीट करते हुए CCTV कैमरे में कैद भी हुआ है. सामान डिलीवरी के दौरान दुकान में घुसकर मारपीट की है. लाठी से मारते हुए दिख रहा है.
ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा गया. एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया. बताया जा रहा है कि डिलीवरी के सामान देते वक्त पिटाई की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
राम बाई ने के मकान में तोड़फोड़,
कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच उसेली गांव में रहने वाली राम बाई तारम के घर को गांव वालों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है. राम बाई पिछले 5-6 साल से ईसाई धर्म अपना रही हैं.
पीड़िता का कहना है कि बीमारी के इलाज के दौरान उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था और अब वे दोबारा हिंदू धर्म में लौटने के लिए तैयार नहीं हैं. इसी बात को लेकर गांव में नाराजगी फैल गई. जो बाद में विरोध और तोड़फोड़ में बदल गई.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों द्वारा महिला का विरोध किया गया. जिससे स्थिति और बिगड़ गई. प्रशासन का कहना है कि हम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



