मकान की रजिस्ट्री व नामांतरण करने बनाया दबाव, प्रताड़ना से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्तार
Pressure was created for house registration and transfer, troubled by the harassment, the young man committed suicide by hanging himself, accused Amarjit Singh arrested
भाटापारा : भूषानिया कॉलोनी ग्राम खोलवा में मकान की रजिस्ट्री और नामांतरण के दबाव से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आशुतोष दुबे उम्र 25 साल भूषानिया कॉलोनी ग्राम खोलवा में बने मकान में अकेले रहता था. और उसने आरोपी अमरजीत सलूजा से कुछ पैसे उधार लिया था. इसके एवज मे उक्त मकान को 11 लाख में बेचने के लिए अमरजीत सलूजा से इकरारनामा लिखवाया था. मकान को अपने नाम नामांतरण कराकर अमरजीत सलूजा अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर के नाम से रजिस्ट्री कराने के लिए मृतक पर दबाव बना रहा था.
लेकिन आशुतोष दुबे नामांतरण रजिस्ट्री नहीं कर सका. जिस पर 16 जुलाई 2025 को आरोपी अमरजीत सलूजा मृतक के मकान को खाली कर दूंगा कहकर रात में ही मृतक के मकान में ताला लगा दिया. फिर 17 जुलाई 2025 को फिर से आरोपी अमरजीत सलूजा द्वारा मृतक पर मकान खाली करने का दबाव बनाया गया. जिससे तंग आकर और परेशान होकर मृतक आशुतोष दुबे द्वारा अपने घर के पंखे में फंदा बनाकर खुदकुशी कर लिया.
जिस पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 108 बीएनएस का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरजीत सिंह सलूजा को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक के साथ मकान की रजिस्ट्री करने के नाम पर वाद-विवाद करने और मृतक पर दबाव बनाना कबूल किया.
जिससे प्रताड़ित होकर मृतक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया. इस मामले में आरोपी को 14 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
अमरजीत सिंह सलूजा उम्र 58 साल निवासी बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



