जतमई लॉज में सजी 52 परियों की महफ़िल, पुलिस ने मार दी दबिश; 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 20,400 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त, केस दर्ज

Police raid a gathering featuring 52 women at Jatmai Lodge; 5 gamblers arrested red-handed, ₹20,400 in cash and a deck of cards seized; case registered.

जतमई लॉज में सजी 52 परियों की महफ़िल, पुलिस ने मार दी दबिश; 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 20,400 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त, केस दर्ज

गरियाबंद/पांडुका : गरियाबंद जिले की थाना पांडुका पुलिस ने जतमई लॉज में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी लॉज के कमरे में ताश के 52 पत्तों पर पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काट नामक जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से कुल 20,400 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 19 सितंबर को उपनिरीक्षक चिंताराम देशमुख को मुखबिर से खबर मिली कि पांडुका स्थित जतमई लॉज में कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे हैं. एसडीओपी से स्वीकृति मिलते ही पुलिस टीम ने लॉज में रेड मारी. पुलिस टीम को आते देख लॉज के पिछले दरवाजे से कुछ संदिग्ध भागने में कामयाब रहे. लेकिन हॉल के बगल वाले कमरे की घेराबंदी कर पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की सेन उम्र 30 साल, सुरेश साहू उम्र 33 साल, पुरुषोत्तम पटेल उम्र 35 साल निवासी कोपरा, लीलाराम साहू उम्र 40 साल निवासी पांडुका और सोहन लाल साहू उम्र 27 साल निवासी सुरसाबांधा (राजिम) बताया.
तलाशी लेने पर आरोपियों के फड़ और जेब से अलग-अलग राशि बरामद हुई. लक्ष्मीनारायण फड़ से ₹800, पास से ₹3000 (कुल ₹3800), सुरेश साहू फड़ से ₹2500, पास से ₹2000 (कुल ₹4500), पुरुषोत्तम पटेल फड़ से ₹2500, पास से ₹2200 (कुल ₹4700), लीलाराम साहू फड़ से ₹1300, पास से ₹2500 (कुल ₹3800), सोहन लाल फड़ से ₹2000, पास से ₹1600 (कुल ₹3600) मिले.
जुआ खेलने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने रकम और ताश जब्त कर ली गई. पांडुका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़  राज्य जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) बीएनएस की धारा 112(2) व 3(5) के तहत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?