घर में घुसकर महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी ढाबे के संचालक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested the accused—a dhaba operator—and put him behind bars for barging into a woman's home and molesting her with malicious intent.

घर में घुसकर महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी ढाबे के संचालक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक महिला के घर में घुसकर एक युवक ने महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 जून 2026 को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 34 साल की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जून 2026 की सुबह करीबन 8-9 बजे के बीच पीड़िता घर में अकेली थी. उसी दौरान लोदाम क्षेत्रांतर्गत ही एक ढाबे का संचालक आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला उम्र 42 साल पीड़िता को घर में अकेली जानकर घर में घुस आया. और गलत नियत से प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के द्वारा, पीड़िता को इसके समुदाय विशेष का नाम लेते हुए उसके पति को छोड़कर अपने साथ पत्नी बनाकर रखने की बात करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा था. आरोपी की गलत नियत को देखकर पीड़िता भयभीत होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। इसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग गया. पीड़िता के द्वारा घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर थाना लोदाम में आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला उम्र 42 साल के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,331(3),296 व 3(1)(ब),3(2)V (क) एस टी/एस सी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला उम्र 42 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ पर आरोपी मंजीत सिंह के द्वारा जुर्म कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
आरोपी
मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला उम्र 42 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t