भागवत कथा आयोजन के बैनर को फाड़ने का आरोप, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपी 71 वर्षीय बुजुर्ग राजेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested 71-year-old Rajesh, accused of tearing the banner of a Bhagwat Katha event and hurting religious sentiments.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक बैनर फाड़ने के मामले में 71 वर्षीय बुजुर्ग राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. घटना 15 मार्च को भोजपुर के समलाई मंदिर के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक भागवत कथा के आयोजन के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने मुख्य मार्ग पर एक धार्मिक बैनर लगाया गया था. कलश यात्रा के दौरान बैनर सही सलामत था. लेकिन जब श्रद्धालु हसदेव नदी से जल भरकर लौटे तो उन्होंने देखा कि बैनर फटा हुआ था.
इस मामले में चांपा थाना में योगेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैनर फाड़ने की घटना से हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह काम राजेश वाल्टर ने किया था. चांपा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें राजेश ने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



