गैस कटर से ATM काटने की कोशिश नाकाम, यूट्यूब देखकर एटीएम तोड़ने पहुंचा आरोपी नंदलाल साहू पुलिस की सतर्कता से रंगे हाथों गिरफ्तार

Attempt to cut ATM with gas cutter failed, accused Nandlal Sahu went to break ATM after watching YouTube and was arrested red-handed due to police alertness.

गैस कटर से ATM काटने की कोशिश नाकाम, यूट्यूब देखकर एटीएम तोड़ने पहुंचा आरोपी नंदलाल साहू पुलिस की सतर्कता से रंगे हाथों गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई की बदौलत आज एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई। लोहारा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को काटकर लाखों रुपए लूटने की योजना बना रहे आरोपी नंदलाल साहू उम्र 30 साल को पुलिस ने गैस कटर, सिलेंडर और अन्य उपकरणों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नंदलाल साहू कर्ज में फंसा हुआ था और उसने यूट्यूब पर एटीएम काटने का वीडियो देखकर पूरी तकनीक सीख ली थी. इसके बाद उसने गैस कटर, गैस और ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जुटा कर एटीएम काटने की योजना बनाई थी.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी सहसपुर लोहारा, बिडोरा चौक, शांतिनगर और छुईखदान के एटीएम में चोरी की कोशिश कर चुका था. लेकिन हर बार असफल रहा. उसने बताया कि इस बार उसने पूरी तैयारी कर एटीएम से लाखों रुपए की चोरी करने की योजना बनाई थी.
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर लोहारा थाना क्षेत्र में पहले से ही एटीएम की नियमित चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई थी. इसी सतर्कता के चलते 24 मार्च की रात पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध हालत में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास दिखाई दिया. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गैस कटर मशीन, गैस और ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किए गए। आरोपी से घटना स्थल पर सीन रीक्रिएट करवाया गया. जिसमें उसने एटीएम काटने की योजना और उपकरणों के इस्तेमाल की पूरी जानकारी पुलिस को दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB