एक दुल्हन-दो दूल्हे, अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंचे दो राजकुमार, मौके पर पहुंची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, दोनों दुल्हों को लौटाया वापस
One bride, two grooms, two princes arrived with their respective wedding processions. When the police arrived, a shocking revelation was made and both grooms were sent back.
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में अजीबोगरीब घटना हुई है. हाल ही में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली इलाके में यह दिलचस्प खबर सामने आई. जहां एक ही मंडप में, एक ही दुल्हन से शादी करने के लिए अलग-अलग इलाकों से दो दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गए. यह घटना देश भर में चर्चा का विषय बन गई है.
दुल्हन के घर बैंड बाजों के साथ आए इन दोनों दूल्हों को देखकर दुल्हन के परिवार वाले और आसपास के लोग चौंक गए. एक दूल्हा शामली जिले का था. जबकि दूसरा मेरठ जिले का था. दोनों पक्षों ने दावा किया कि उनकी शादी तय है. जिससे मंडप में तनाव और हंगामा शुरू हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक असल में दुल्हन के माता-पिता ने पहले एक दूल्हे से शादी तय की थी. लेकिन आर्थिक कारणों या अन्य विवादों की वजह से यह रिश्ता अचानक रद्द कर दिया गया.
आखिरी मिनट में परिवार वालों ने जल्दबाजी में दुल्हन के लिए एक और दूल्हा तैयार किया. पहले वाले दूल्हे ने सोचा कि उसकी शादी रद्द नहीं हुई है और मुहूर्त के समय पर बारात लेकर आ गया. वहीं दूसरा दूल्हा पहले से ही शादी के मंडप में बैठने के लिए तैयार था. इस वजह से अचानक मंडप में हंगामा शुरू हो गया.
देखते ही देखते अचानक शादी का मंडप पंचायत में बदल गया. जिससे ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी. पुलिस ने जब इस बात की तहकीकात की तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई.
जांच में पता चला कि दुल्हन नाबालिग है और उसकी उम्र अभी शादी के लिए पूरी नहीं है. इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शादी को फौरन रोक दिया. आखिरकार दोनों दूल्हों को खाली हाथ अपने-अपने घर लौटना पड़ा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



