मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, शिक्षक रामलाल चौरे और पंचायत सचिव बुद्धदेव सिंह को किया निलंबित
Negligence in preparing voter list Collector took strict action Teacher Ramlal Chaure and Panchayat Secretary Buddhadev Singh suspended
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही बरतने पर शिक्षक और पंचायत सचिव पर निलंबन की गाज गिरी है. निलंबन अवधि में दोनों को निर्वाचन कार्यालय में अटैच किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आम निर्वाचन 2024-25 के लिए तैयार मतदाता सूची किया जा रहा है. इस दौरान काम में लापरवाही बरतने पर माध्यमिक शाला सिलाजु में पदस्थ शिक्षक रामलाल चौरे और ग्राम पंचायत सिलाजू में पदस्थ पंचायत सचिव बुद्धदेव सिंह को निलंबित किया गया है. निलंबन की कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



