अंधविश्वास में मर्डर, जादू-टोना के शक में भतीजे ने बुजुर्ग चाचा को हंसिया से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी भतीजा अजीत गिरफ्तार
Murder fueled by superstition: Suspecting witchcraft, a nephew slits his uncle's throat with a sickle, killing him. The accused nephew, Ajit, has been arrested.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आया है. यहां कोटाडबरी में भतीजे ने जादू टोना के शक में हंसिया से हमला कर बुजुर्ग चाचा की हत्या कर दी. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीतपाल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. इस घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला चांपा थाना क्षेत्र में चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी की मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग रामप्रसाद पाल उम्र 65 साल की रक्तरंजित लाश उसके घर के बाहर मिली. खबर के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि बुजुर्ग अपने घर के बगल के मंदिर में पूजा करने जा रहा था. इस दौरान उसका भतीजा अजीत पाल आया और हसिया से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस तरह पुलिस ने आरोपी भतीजे अजीत पाल को पीआईएल प्लांट के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल धारदार हसिया भी बरामद कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद किया है.
आरोपी को अपने चाचा पर तंत्र-मंत्र करने का शक था. मृतक चाचा रामप्रसाद पाल पर शंका रखता था कि तंत्र-मंत्र जनता है. जिससे उसका ढाबा की दुकान नहीं चल रही है. ग्राहक नहीं आ रहे है जिसे लेकर रंजिश रखता था. जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



