फंदे से झूला आवासीय विद्यालय में 10वीं का छात्र, हॉस्टल की खिड़की के लोहे से लटकता मिला शव, कारण अज्ञात, 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला
A 10th-grade student hanged himself at a residential school; his body was found hanging from the iron rod of a hostel window, the cause unknown. This is the second such case within 10 days.
कोंडागांव/फरसगांव : छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी से दुखद खबर सामने आई है. यहां के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी के आदिवासी छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्र ने हॉस्टल परिसर में अपने ही कमरे में फांसी लगाई है. मृतक छात्र कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता था. छात्र के मौत से स्कूल परिवार में शोक का माहौल है. यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम यशवंत मरकाम सल्फीपदर लंजोड़ा निवासी है. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसगांव आदर्श विद्यालय परिसर में संचालित है. छात्र ने हॉस्टल के कमरे की खिड़की पर फंदा तैयार किया.
छात्र ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है यह पता नही चल सका है. सुसाइड की खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासन को मिली. तहसीलदार और थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर मृतक के करीबी साथ, सहपाठी, परिजन और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है.
वहीं बीते दिनों फरसगांव क्षेत्र में ही नाबालिग युवती और बालिग युवक का एक ही पेड़ पर लटकता शव मिला था. केशकाल विधान सभा में इस तरह का 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला सामने आया था. इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेडा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है. यह पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का था। मामले में प्रेम- प्रसंग की संभावना जताई जा रही थी. दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था. वहीं लगातार ऐसे दो मामले सामने आने के बाद इलाके में डर का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



