खेत से लौट रहे ग्रामीण को दंतैल हाथी ने सूंड से पटका, मौके पर हुई मौत, गहरे कुएं में गिरा गजराज, वन विभाग की टीम ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन
A tusker struck a villager returning from his field with its trunk, killing him instantly. The elephant fell into a deep well. A forest department team launched a rescue operation.
खेत से लौट रहे ग्रामीण को दंतैल हाथी ने सूंड से पटका, मौके पर हुई मौत
कोरबा : खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया. वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचता. इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है.
मिली जानकरी के मुताबिक, धन सिंह गोंड़ उम्र 45 साल परिवार सहित निवास करता था. धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे खेत के पास जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उसका सामना लोनर हाथी से हो गया. धनसिंह दंतैल से अपनी जान बचाकर भाग रहा था. वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था. लेकिन इससे पहले ही दंतैल ने उसे सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया. इससे उसकी मौत हो गई.
पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमला करने वाले हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा गया है. ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई. आगे की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी गई है.
वन विभाग की ओर से नियमों के मुताबिक पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी गई है. वहीं हाथी के दहशत में गुजर-बसर कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो वे गांव छोड़ने के लिए मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
डबरी में गिरे गजराज को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अंबिकापुर : सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरगा खेजुरपारा गांव में सोमवार सुबह एक हाथी गहरे कुएं में गिर गया. घटना की खबर पर वन विभाग मौके टीम मौके पर पहुंच गई. फिलाहल हाथी का रेस्क्यू करने में टीम जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान के घर के पास से गुजरते हुए हाथी सकरे रास्ते पर जा रहा था. रास्ते के किनारे मिट्टी का पुराना कुआं बना हुआ था. फिसलन भरे रास्ते पर हाथी का पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर पड़ा. हाथी के गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को खबर दी. खबर मिलते ही फॉरेस्ट टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरु किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



