मानस गान कार्यक्रम से लौटते वक्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

A minor girl was raped while returning from a Manas recitation program. The victim was found unconscious in a field. Two accused were arrested and their motorcycle was also seized.

मानस गान कार्यक्रम से लौटते वक्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

रायपुर : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से अनाचार के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है.
मिलि जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर 2025 को महिला थाना रायपुर से मिली एक डायरी के आधार पर अपराध क्रमांक 650/25 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन जांच शुरु की.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किया. घटनास्थल का निरीक्षण किया और अन्य अहम सबूत जुटाए.
पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान की. आरोपियों के नाम पूर्णेन्दु धीवर उर्फ जस्सी उम्र 20 साल और लोकेश कुमार यादव उर्फ लल्ला उम्र 20 साल हैं. दोनों खरोरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव के निवासी हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है. और कानून के अनुसार उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है. एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान लिया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को आज अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t