पुलिस की दबिश से खुला सूर्या माल के क्लब में रंगीन रातों का खेल, नशे में मिले हाई प्रोफाइल युवक-युवतियां, कुछ पिछले दरवाजे से भागे
A police raid uncovered the colorful nightlife at Surya Mall's club, where high-profile young men and women were found drunk, with some fleeing through the back door.
दुर्ग : देर रात भिलाई के जुनवानी सूर्या स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में पुलिस की टीम ने दबिश देकर नशे का खेल उजागर किया. बताया जा रहा है कि पब के अंदर देर रात शराब और नशे की पार्टी चल रही थी. जिसमें युवक-युवतियां शामिल थे. समय सीमा के बाद भी दरवाजे बंद कर पार्टी जारी थी. यह पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जब नशे के इस खेल की जानकारी लगी तो फौरन पुलिस ने पब में छापामार कार्यवाही की. जिसके चलते हड़कंप मच गया और नशे में धुत युवक-युवतियां कैमरे में मुंह छुपाते नजर आए.
भिलाई पुलिस की अचानक एंट्री से पब में अफरा-तफरी मच गई. रेड में कई युवक-युवतियां पकड़े गए. जिनमें से ज्यादातर हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पब का लाइसेंस किराए पर लेकर संचालित किया जा रहा था और खुलेआम नशा परोसा जा रहा था. यह पब पहले भी नियम उल्लंघन और नशे की गतिविधियों के चलते सील हो चुका है. लेकिन एक बार फिर यहां रंगीन रातों का खेल सामने आया.
स्थानीय निवासियों के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं बल्कि समाज के युवाओं के लिए खतरे की घंटी भी हैं. फिलहाल पुलिस ने पब संचालक पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि, पुलिस जैसे ही लिस्टोमिनिया क्लब पहुंची. वहां जाम छलका रहें ग्राहकों में हड़कंप मच गया. नशे की हालत में युवक-युवतियां मॉल के पीछे हिस्से से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने क्लब की वीडियोग्राफी कराई और क्लब को नोटिस भी जारी किया.
बता दें कि, शहर में 11 बजे तक ही क्लब संचालित करने का परमिशन है. इसके बावजूद कई जगहों पर 11 बजे के बाद भी शराब पिलाई जा रही है. पुलिस ने ऐसे क्लब, मॉल और बार की तरफ अपनी नजरें घुमा ली है.
मैनेजर गणेश अन्ना ने पूछताछ में सफाई देते हुआ कहा कि दिन के 12 बजे से रात 12 बजे तक का लाइसेंस है. क्लब बंद कर दिया गया था. सिर्फ बिलिंग का काम चल रहा था. कुछ गेस्ट थे. जो बिलिंग कराकर बैठे थे. मैं चार साल से काम कर रहा हूं. यहां नशा नहीं परोसा जाता है. हमारे मालिक अजय सिंह जो निर्देश देते हैं उसी मुताबिक काम करते है.
लिस्टोमेनिया के संचालक अजय सिंह बिलासपुर से है. उन्होंने लाइसेंस को दो पार्टनर को किराए पर दे दिया है. जानकार बताते है कि शराब परोसने के लिए लाइसेंस किराए पर नहीं दे सकते हैं.
लेस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में नशे में झुमने के लिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव तक के कपल पहुंचे थे. उन्होंने अपनी कारों को सूर्या मॉल के बाहर ही नो-पर्किंग में खड़ी की थी. पुलिस टीम ने समझाइश देकर कस्टमरों को छोड़ा है. पुलिस ने 15 मिनट के अंदर क्लब को बंद करा दिया. मैनेजर गणेश अन्ना और तीन चार कर्मचारियों को चौकी में बैठाया गया. पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया गया.
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक संचालित होने के चलते लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश देकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है. बार संचालक को नोटिस दिया गया है. नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



