मन्दलोर की सरपंच बनी श्रीमती पूनम मिलेश वर्मा, 379 वोटों से किया पराजित, दुल्हे ने शादी से एक दिन पहले किया मतदान, दूल्हा किशन देवांगन बना पंच
Mrs. Poonam Nilesh Verma became the Sarpanch of Mandalore, won by 379 votes, the groom voted a day before the wedding, the groom Kishan Dewangan became the Sarpanch.
गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा इलाके में ग्राम मन्दलोर के पंचायत चुनाव का देर रात रिजल्ट आया, जिसमे सरपंच प्रत्याशी श्रीमती पूनम मिलेश वर्मा की जीत हुई है. श्रीमती पूनम मिलेश वर्मा ने अपने निकतटम प्रतिद्वंदी श्रीमती दिनेश्वरी साहू को 379 वोटों के अंतर से हरा दिया है.
साथ ही ग्राम मन्दलोर में ही वार्ड नम्बर 8 के पंच प्रत्याशी किशन देवांगन पिता ध्रुव देवांगन भी चुनाव जीत गए हैं. आपको बता दें कि नवनिर्वाचित पंच किशन देवांगन की आज शादी होने वाली है. शादी से एक दिन पहले ही वार्ड वासियों ने उन्हें जीत का शानदार तोहफा दिया है. किशन देवांगन ने तेल हल्दी लगे हालत में ही मतदान किया था. इस जीत से परिवार को एक साथ दो खुशियां मिल गई है. अब किशन देवांगन पंच बनकर विवाह करेंगे. पुरे गांव में खुशी की लहर छा गई है.
नवनिर्वाचित सरपंच प्रत्याशी श्रीमती पूनम मिलेश वर्मा और नवनिर्वाचित पंच किशन देवांगन ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया. गांव वालों में उन्हें ढेर सारी बधाई दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



