होली से पहले परिवार में पसरा मातम, खेलते-खेलते टब में गिरने से 10 महीने के मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mourning spread in the family before Holi, a 10 month old innocent child died a painful death after falling in the tub while playing, uproar among the family members
रायगढ़/घरघोड़ा : होली के रंग में डूबने की तैयारी कर रहे एक परिवार पर उस वक्त गमों का पहाड़ टूट पड़ा. जब उनका 10 महीने का मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिर गया। मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायकेरा में रिहान्स महंत पिता नरेश महंत दोपहर में अपने घर के आंगन में खेल रहा था. मासूम की मासूमियत से बेखबर परिजन अपने काम में लगे थे. तभी अचानक वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया. जब तक परिजनों की नजर पड़ी. तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं.
होली के ठीक पहले इस हृदय विदारक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. खुशियों की जगह अब घर में मातम पसरा है. और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की असमय मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है. यह हादसा उन तमाम माता-पिता के लिए एक चेतावनी भी है. जो मासूम बच्चों को पानी से भरे स्थानों के पास खेलने देते हैं. एक पल की लापरवाही कभी-कभी जिंदगी भर का गम दे सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



