देशी शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने 100 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का किया घेराव, मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री, थाना प्रभारी के कार्य प्रणाली पर उठे सवाल
More than 100 women surrounded the police station to stop the illegal trade of country liquor former minister reached the spot questions were raised on the working system of the police station in charge
रायगढ़ : रायगढ़ शहर मुख्यालय से लगे ग्राम कोसमपाली में बड़े पैमाने पर चल रहे देशी शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने में जुटी महिला सरपंच और उनकी टीम को भले ही पुलिस प्रशासन से उचित सहयोग न मिला हो लेकिन इस कारोबार में शामिल गोपाल चौहान के परिवार ने इसे व्यक्तिगत क्षति मानते हुए महिला सरपंच अनुसुइया उरांव के बेटे से धमकी और गालीगलौज के साथ मारपीट की.
घटना की खबर मिलने पर अपने सहयोगी महिलाओं और परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची महिला सरपंच ने किसी तरह अपने बेटे को घटना स्थल से बचाकर निकाल लिया और सीधे कोतरा रोड पुलिस थाने पहुंच गई.
वहीं सरपंच के मुताबिक शराब कारोबार में शामिल दूसरा पक्ष रजनी चौहान पति गोपाल चौहान और उसका बड़ा बेटा पीयूष चौहान मिलकर कील लगे डंडे से बुरी तरह से मार रहे थे. उनके द्वारा ऐसा सिर्फ इसलिए किया का जा रहा था. क्योंकि गांव की सभी महिलाओं ने मिलकर उनके अवैध शराब के कारोबार को बंद करवा दिया था. जिसका वो रंजिश रखने लगी थी.
इधर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. दोनो ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही उचित निर्णय लेकर कार्यवाही की जाएगी.
अब थाना प्रभारी के आवेदन पर विवेचना करना चाहिए था क्योंकि उनकी टीम उसी गांव में छापा मारकर अबैध महुआ शराब पकड़ा था. ऐसे में सरपंच महिला के बेटे और महिला संगठन के अध्यक्ष से मारपीट करना अनुचित है. सरपंच महिला एवं उसके टीम ने पुलिस की एक तरह से मदद की है. ऐसे में पुलिस को उन महिलाओं को संरक्षण देना चाहिए. नहीं तो ग्रामीण महिलाओ का मनोबल पर असर पड़ेगा औऱ गांव के गांव महुआ शराब के चपेट में आते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



