नाबालिग लड़की के दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, पीड़िता के दादा ने आरोपियों से किया सौदा, वायरल वीडियो से खुली पोल, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख बरामद

Major revelation in the rape case of a minor girl; victim's grandfather struck a deal with the accused; viral video exposes the truth; three accused arrested, Rs 1 lakh recovered

नाबालिग लड़की के दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, पीड़िता के दादा ने आरोपियों से किया सौदा, वायरल वीडियो से खुली पोल, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख बरामद

रायपुर : सिलयारी चौकी क्षेत्र में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि मामले को दबाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये का लेन-देन किया गया था. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के दादा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला 18 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दो दुष्कर्म आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को ऐसे सबूत मिले. जिनसे पता चला कि पीड़िता के दादा ने घटना को छिपाने और मामले को दबाने की कोशिश की. वहीं जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
जांच में सामने आया कि दादा ने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से 1 लाख 30 हजार रुपये नगद लिए थे. इस लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को मिला है. इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शुरुआत में पीड़िता के दादा ने घटना से इंकार किया था. लेकिन बाद में आर्थिक सहायता राशि मिलने की जानकारी के बाद उन्होंने मामले की फिर से जांच के लिए आवेदन दिया.
सबूतों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के दादा चंद्रशेखर यदु, सीताराम मेडिकल स्टोर संचालक और टुकेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t