प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से झुलसे 4 मजदूर, मची अफरा-तफरी, घबराहट में लगाई छलांग, इलाज जारी, एक की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

Major accident at plant: 4 workers scalded after furnace puncture; chaos ensued as workers jumped in panic; treatment underway with one in critical condition; police investigating.

प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से झुलसे 4 मजदूर, मची अफरा-तफरी, घबराहट में लगाई छलांग, इलाज जारी, एक की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया. पूंजी पथरा स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपेट में आने से करीब 4 मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक फर्नेस पंचर होने से धुएं के बुलबुले दिखाई देने लगे पास में काम कर रहे सभी श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई. जिसमें चार श्रमिक घायल हो गए. सभी घायलों को रायगढ़ के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. एक ही हालत गंभीर है. बाकी तीन की हालत सामान्य बताई जा रही है.
फर्निश में ज्यादा नमी (मॉइश्चर) जमा हो जाने की वजह से ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
इस हादसे में क्रेन ऑपरेटर फूलेन्द्र कुमार उम्र 27 साल यूपी, सीनियर फीटर अमरेश कुमार उम्र 34 साल यूपी, इलेक्ट्रिशियन फिरोज आलम खान उम्र 35 साल यूपी और क्रेन ऑपरेटर रामनाथ सुर्यवंशी निवासी जांजगीर–चांपा घायल हो गए. इनमें से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
जीएम सुनील पांडा ने कहा कि बरसात के समय में फर्नेस में रॉ मैटेरियल की वजह से नमी (मॉइश्चर) आ जाती है. नमी आने की वजह से जब फर्नेस हिट होता है तो कभी-कभी उसमें गैस का फॉर्मेशन हो जाता है. गैस ऊपर निकलने की वजह से धुआं काफी फैल गया और आसपास मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ऊपर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने घबराहट में इधर-उधर छलांग लगा दी. जिसकी वजह से उन्हें चोटें आई हैं. उन्होंने ब्लास्ट होने की बात से इंकार किया है और कहा कि यह घटना अफरा-तफरी की वजह से हुई है. इस घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हादसे की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t