रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, कई यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, मचा हडकंप

Mahindra Travels bus going from Raipur to Jagdalpur overturned, many passengers injured, accident happened while saving the bike rider, created panic

रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, कई यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, मचा हडकंप

धमतरी : नेशनल हाईवे 30 पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. आज रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलट गई. इस हादसे में तीन मुसाफिर घायल हो गए. जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बस पलटते ही मुसाफिरों में हड़कंप मच गया. यह घटना बालोद जिले के बालोदगहन के पास हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस CG07 E 1484 रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान बालोदगहन के पास ढाबे के आगे बाइक को बचाने की कोशिश करते हुए सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई.
इस हादसे में तीन मुसाफिर घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धमतरी भेजा गया.
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में तीन यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए थे. जिन्हें रक्तदान एंबुलेंस के जरिए धमतरी अस्पताल भेजा गया. बाकी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेज दिया गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI