शराब के नशे में पोल से टकराया विधायक का दामाद, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, उजड़ गया बेटी का सुहाग, मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर ली जानकारी
MLA's son-in-law collided with a pole in a drunken state, tragic death in a road accident, daughter's married life ruined, Minister OP Choudhary took information on phone
दुर्ग/भिलाई : झारखंड के विधायक के दामाद धर्मेंद्र सिंह की भिलाई में सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद जामुल पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस अधिकारियों के बीच देर रात शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. जहां से और शव रात में ही बिहार ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले के चटेवा का रहने वाला था. वह भिलाई में किसी फैक्ट्री में काम करता था. वह बिहार के किस विधानसभा के विधायक का दामाद था ये तो पता नहीं चला. लेकिन पोस्टमॉर्टम रातों रात प्रोटोकॉल के बीच हुआ. हादसे की खबर मिलते ही मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी ली.
सूबे के एक मंत्री ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को फोन किया था. कलेक्टर ने मंत्री के फोन के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीएमएचओ दुर्ग को इसकी खबर दी. एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी और जामुल थाना प्रभारी रात 10 बजे सुपेला अस्पताल पहुंचे.
सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी वहां पहुंचे. इसके बाद प्रोटोकॉल के बीच रात में धर्मेंद्र सिंह के शव का पीएम किया गया. पीएम के बाद शव को पत्नी और बच्चों के साथ रातों रात एक एंबुलेंस में बिहार भेजा गया. इसके लिए पहले से विशेष ताबूत और आईस की व्यवस्था की गई थी. जिससे वहां ले जाते तक शव खराब न हो.
पोस्टमॉर्टम में यह जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र सिंह ने होली के दिन काफी ज्यादा तादाद में शराब पी हुई थी. नशे की हालत में तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड पहुंचा. एसबीआई बैंक के पास उसकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई. इससे सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



