कैप्सूल ट्रक ने पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एक युवक की मौत, बुजुर्ग नाना घायल

A capsule truck hit a bike rider returning from a family function, a young man died on the spot, elderly grandfather injured

कैप्सूल ट्रक ने पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर एक युवक की मौत, बुजुर्ग नाना घायल

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वही पीछे बैठे बुजुर्ग घायल हो गए. खबर मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में शनिवार शाम 5 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले के ग्राम रेमंड परसदा निवासी पुनीत राम श्रीवास उम्र 75 साल अपने नाती महेश कुमार श्रीवास पिता गंगा प्रसाद श्रीवास के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने बाइक नम्बर CG11 BE 4577 में सवार होकर सुबह बिलासपुर के अशोक नगर गया हुआ था. जो शाम कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था बाइक महेश श्रीवास चला रहा था वहीं नाना पुनीत श्रीवास पीछे बैठा था जो शाम पेंड्री पहुंचे ही थे. तभी मस्तूरी तरफ से जांजगीर की तरफ जा रही कैप्सूल ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक चला रहे महेश श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI