खरीदी केंद्र में धान तौलने में सामने आई गड़बड़ी, प्रभारी व्यवस्थापक ने स्वीकार की धांधलेबाजी, किसानों ने जमकर किया प्रदर्शन
Irregularities were found in weighing paddy in the procurement centre the administrator in charge admitted rigging farmers demonstrated fiercely
अभनपुर : अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के मानिकचौरी धान खरीदी केंद्र में किसानों से 4 से 5 किलो एक्स्ट्रा धान तौलने की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. बीती रात जब यह गड़बड़ी उजागर हुई. तो किसानों में भारी आक्रोश फैल गया.
किसानों ने खरीदी केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. किसानों का आरोप था कि धान के तौल में गड़बड़ी की जा रही थी. जहां इलेक्ट्रॉनिक कांटे में खेलकर किसानों का धान 4 से 5 किलो ज्यादा तौला जा रहा था.
एक जागरुक किसान की सजगता की वजह से यह गड़बड़ी पकड़ में आई. जिसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. इस दौरान तौल कर रहे हमाल ने रौब दिखाते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी शिकायत कर ले. उसे कुछ नहीं होगा.
समिति के प्रभारी व्यवस्थापक, आयुष्मान निषाद ने किसानों के प्रदर्शन के बाद हालात को संभाला और अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की. उन्होंने कबूल किया कि करीब ढाई क्विंटल धान ज्यादा तौला गया था और गड़बड़ी करने वाले हमाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
यहां सवाल यह उठता है कि 14 नवंबर से शुरु हुई धान खरीदी प्रक्रिया के 15 दिनों में कितने किसानों का हक इसी तरह मारा गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके अलावा यह भी सवाल खड़ा होता है कि एक अकेला हमाल इतनी बड़ी गड़बड़ी करने की हिम्मत कैसे जुटा सकता है. क्या यह मामला एक साजिश का हिस्सा तो नहीं था?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



