सुशासन तिहार शिविर में जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारियों पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- दो साल से क्षेत्र के लोग परेशान, मंच से दी आंदोलन की चेतावनी
In the Sushasan Tihar camp, the district panchayat member vented his anger on the officials, said- the people of the area have been troubled for two years, and warned of agitation from the stage.
बिलासपुर: बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर का आयोजन रखा गया. इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्र की निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने अधिकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. और बेलतरा क्षेत्र के लिए पेयजल संबंधी समस्या, विद्युत आपूर्ति, सड़क स्वास्थ्य शिक्षा आदि के क्षेत्र में विभिन्न मांग रखीं.
उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से पंचायती राज की विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर आ रही है. लेकिन पिछले दो साल से क्षेत्र में विद्युत विभाग और पेयजल की जो समस्या है और राजस्व विभाग को लापरवाही से क्षेत्र के लोग बेहद हलाकान रहे हो रहे हैं. वैसा आज तक नहीं हुआ है.
उन्होंने बैमा में निर्माणiधीन केंद्रीय जेल में खपराखोल के किसानों के लिए आवागमन के लिए रास्ते की मांग, एवं ग्राम पंचायत बैमा, नगोई, सेलर, परसदा, पोसरा आदि ग्रामों को बिलासपुर तहसील में रखने, बैमा नगोई स्थित महामाया मंदिर का उन्नयन, सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, दर्जनों स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बाउंड्री वॉल सहित दर्जनों मांग रखीं. उन्होंने कहा कि यह आख़री मौका अवसर है. अब भी अगर संबंधित विभाग और अधिकारी इन विषयों पर ध्यान देकर कार्य को संपन्न नहीं किया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ एसडीम बिलासपुर तहसीलदार बेलतरा सहित क्षेत्र के हजारों नागरिक और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



