देवभोग बीयर हाउस के पास दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे लगी स्ट्रीक लाइट के पोल से जा टकराई बाइक, युवक की हालत नाजुक, फ़ौरन CPR ने बचाई जान

Horrific accident near Devbhog Beer House: a motorcycle crashed into a roadside street light pole; the young man is in critical condition, but his life was saved by immediate CPR.

देवभोग बीयर हाउस के पास दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे लगी स्ट्रीक लाइट के पोल से जा टकराई बाइक, युवक की हालत नाजुक, फ़ौरन CPR ने बचाई जान

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में रविवार रात करीब 10:20 बजे NH-130C पर देवभोग बीयर हाउस के पास एक युवक डीलक्स बाइक नम्बर CG 23 N 8074 से जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी स्ट्रीक लाइट के पोल से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.।हादसे की खबर मिलते ही 112 पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों ने फौरन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवभोग पहुंचाया.
अस्पताल में भर्ती के दौरान युवक की धड़कन बेहद कमजोर हो गई थी. ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने फौरन जीवन रक्षक प्रयास (CPR सहित आवश्यक आपातकालीन उपचार) शुरू किया. जिसके बाद युवक की धड़कन दोबारा चलने लगी. फिलहाल उसका प्राथमिक इलाज जारी है.
बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि युवक की हालत बहुत गंभीर और नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा.
शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. वह किस गांव का निवासी है. इसका भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस डीलक्स बाइक नम्बर CG 23 N 8074 के आधार पर उसकी पहचान करने और हादसे के वजह की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?