कबीरधाम में मिठाई की लालच देकर तीन नाबालिग बच्चियों को ले जाने की कोशिश, आपत्तिजनक हरकत के आरोप में 39 वर्षीय आरोपी जागेश्वर गिरफ्तार

In Kabirdham, a 39-year-old man named Jageshwar has been arrested on charges of attempting to abduct three minor girls by luring them with sweets and committing an objectionable act.

कबीरधाम में मिठाई की लालच देकर तीन नाबालिग बच्चियों को ले जाने की कोशिश, आपत्तिजनक हरकत के आरोप में 39 वर्षीय आरोपी जागेश्वर गिरफ्तार

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तीन नाबालिग बच्चियों से जुड़ा आपत्तिजनक व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है. महिला थाना पुलिस ने मामले में 39 वर्षीय जागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त की शाम को दो बहनें और उनके पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थीं. इसी दौरान ग्राम उड़ियाकला निवासी जागेश्वर साहू वहां पहुंचा. आरोप है कि आरोपी ने बच्चियों को मिठाई देने का लालच दिया और उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की.
बच्चियों के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया. घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी. परिजनों ने 11 अगस्त को महिला थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 296 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम ने पीड़ित बच्चियों, उनके परिजनों और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए. बच्चियों का आवश्यक मेडिकल चेकअप भी कराया गया.
जांच के दौरान पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद 12 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी जागेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के साथ इसकी खबर आरोपी जागेश्वर साहू के परिजनों को दी गई.
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?