छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़के ने परिचित 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नगर में चिंता और आक्रोश का माहौल

In Chhattisgarh, a minor boy raped a 4-year-old girl known to him; the police have arrested the accused, and an atmosphere of concern and outrage prevails in the town.

छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़के ने परिचित 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नगर में चिंता और आक्रोश का माहौल

सक्ती : सक्ती जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है. सक्ती थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है. पुलिस ने मामले में 14 साल के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने सक्ती थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान 14 साल के नाबालिग लड़के के रूप में हुई. जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित बच्ची के परिवारों के बीच पहले से परिचय था. दोनों परिवार एक ही समाज से जुड़े होने की वजह से घर आना-जाना भी था. इसी परिचय और मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया. पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई. साथ ही विशेषज्ञों के जरिए उसकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी. जांच टीम मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है. ताकि सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके.
सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के परिवारों के बीच परिचय था. आरोपी का घर में आना-जाना भी था. सुनसान मौका मिलते ही  उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. मामले में जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t