आदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार, पार्टी में मौके में मिला हुक्का पाॅट, पार्टी ऑर्गेनाइजर विकास सिंह बरोई गिरफतार, संचालक के खिलाफ एक्शन

Illegal hookah bar found in Aditya Farm House, hookah pot found at the spot during the party, party organiser Vikas Singh Baroi arrested, action taken against the operator

आदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार, पार्टी में मौके में मिला हुक्का पाॅट, पार्टी ऑर्गेनाइजर विकास सिंह बरोई गिरफतार, संचालक के खिलाफ एक्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर शहर में चल रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पार्टी ऑर्गेनाइजर विकास सिंह बरोई निवासी कलकत्ता को गिरफ्तार किया है. और संचालक के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है. फिलहाल संचालक फरार है. जिसकी तलाश जारी है. दोनों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 मई 2025 को थाना तेलीबांधा में आदित्य फार्म हाउस में एक पार्टी चलने जिसमें हुक्का ले इस्तेमाल होने के बारे में खबर मिलने पर मौके पर तस्दीक के लिए उनि राजेन्द्र सिंह पैकरा और हमराह स्टाफ मौके पर पहुचे. जहाॅ उक्त फार्म हाऊस में अवैध तरीके से हुक्का मुहैया कराकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था.
मौके पर पार्टी ऑर्गेनाइजर विकास सिंह बरोई पिता स्व सुरेश सिंह उम्र 42 साल साकिन 227/ K RBC कलकत्ता 700028, हुक्का पीते हुए मिला. जिससे पूछताछ करने पर आदित्य फार्म हाउस के संचालक के द्वारा लोगों को बर्थडे पार्टी में हुक्का पिलवाना बताया.
फार्म हाउस के संचालक की पतासाजी की गयी जो पुलिस को देखकर फरार हो गया मौके पर विकास सिंह बरोई के कब्जे से 9 नग हुक्का सेट जिसमें फलेवर सहित पूरा संसाधन लगा हुआ मिला. जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के सामने जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 21(1) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विजापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) 2003 का उल्लंघन करना पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई. रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर हुक्का बार या तंबाकू उत्पादों का उपयोग कानूनन वर्जित है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB