छत्तीसगढ़ में इंसानियत की सारी हदें पार, बीमारी से बेड पर पड़ी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, मकान मालिक मोहन और श्याम दोनों गिरफ्तार
Humanity crosses all limits in Chhattisgarh; a 64-year-old bedridden woman is gang-raped; landlords Mohan and Shyam are both arrested.
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 64 वर्षीय बीमार और असहाय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को दोपहर में मकान मालिक मोहन दास पंजवानी उम्र 64 साल अपने साथी श्याम यादव उम्र 45 साल के साथ पीड़िता के कमरे में घुसा. दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की बेबसी का फायदा उठाते हुए उनके साथ बलात्कार कर दिया.
जब एक पड़ोसी महिला बुजुर्ग का हालचाल जानने उनके कमरे में पहुंची तब उन्होंने देखा कि आरोपी नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के कपड़े उतारकर उसके साथ गलत काम कर रहे थे. और जब पड़ोसी महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मारने की भी कोशिश की. जिसके बाद महिला ने भागकर अपनी जान बचाई और फौरन पुलिस को खबर दी.
इस मामले की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(k) और 332(b) के तहत मामला दर्ज किया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पीड़िता लंबे समय से बीमारी के कारण बिस्तर पर है और चलने-फिरने में पूरी तरह मजबूर है. परिवार में कोई न होने की वजह से वह अकेली रहती थी और पड़ोसियों की मदद से उसका जीवनयापन हो रहा था. उसकी हालत इतनी नाजुक है कि वह वॉशरुम जाने के लिए डायपर पर निर्भर है.
आरोपी
मोहन दास पंजवानी उम्र 64 साल निवासी डेयरी के पास, गैस गोदाम रोड (मकान मालिक)
श्याम यादव उम्र 45 साल निवासी नयापारा, मकान मालिक का साथी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



