पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, टांगी और डंडे से हमला, युवक गंभीर रुप से घायल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार जप्त

Old rivalry led to a fight, a club attack, and a young man was seriously injured. Police arrested four suspects and seized weapons.

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, टांगी और डंडे से हमला, युवक गंभीर रुप से घायल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार जप्त

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बैजलपुर निवासी पीड़ित हंषराज कश्यप ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जनवरी को गांव में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाचने-बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया. उस समय ग्रामीणों के दखल देने से मामला शांत हो गया. लेकिन पुरानी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही.
रात करीब 8:30 बजे पीड़ित हंषराज कश्यप अपने घर के पास मौजूद था. तभी लोकेश केवट वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. इसके कुछ ही देर बाद अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट भी मौके पर पहुंच गए. चारों आरोपियों ने मिलकर हंषराज पर हाथ-मुक्कों, डंडा और टांगी से हमला कर दिया.
इस हमले के दौरान हंषराज को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. वारदात के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया. घायल हंषराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों लोकेश केवट, अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम देना काबुल किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टांगी और डंडा भी जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
अश्वनी केवट उर्फ परमेश्वर उम्र 38 साल
मनमोहन गांधी उम्र 31 साल
भोला प्रसाद केवट उम्र 42 साल
सभी निवासी बैजलपुर थाना बलौदा
लोकेश कुमार केवट उम्र 21 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB